https://gallery.flashmephotostudio.com/nishantandila/ Email: Enter Email
बाबुल के घर से विदा,होने को तैयार |
सुखी रहे बेटी सदा,मिले वहाँ भी प्यार ||
मेरी छोटी सी परी,बड़ी हो गई आज |
हँसी सदा कायम रहे,बदले नहीं मिजाज ||
जीवन भर हँसते हुए,थामे रहना हाथ |
सुख दुख में देना सदा,इक दूजे का साथ ||
जीवन के पथ पर वहाँ,मिले हमेशा फूल |
माँ का आँचल चुन रहा,पथ के सारे शूल ||
मात पिता भाई बहन,छुपा रहे हैं नीर |
दिल का टुकड़ा जा रहा,धरा न जाये धीर ||
शालिनी शर्मा






Comments