एक और सम्मान 'साहित्य सनातन सम्मान' पाकर गर्व की अनुभूति से अभिभूत हूँ,अनुज वैभव भैया ने एक शानदार कार्यक्रम आयोजित किया,जिसमें देश के अनेक प्रसिद्ध कवियों ने काव्यपाठ किया,वैभव भैया का प्रत्येक आयोजन उनके साहित्य के प्रति जुनून,लगन और समर्पण को दर्शाता है प्रत्येक व्यक्ति को सम्मान देने का गुण उनको सबका प्रिय बनाता है ये कार्यक्रम भी भव्य,आलीशान,सुन्दर,अनुशासित और मनोरंजक था,वैभव भैया हमारी शुभकामनाएँ हैं कि भगवान आपको इससे भी बड़े कार्यक्रम करने का हौंसला और हिम्मत दे,आप एक ऐसा मिशन लेकर चल रहे हैं जिसमें आपका मकसद उन लोगो को मंच प्रदान करना है जो बिना किसी लालच के साहित्य साधना में जुटे हैं कोई भी ऐसा आयोजन यहाँ उपस्थित हर रचनाकार को एक नयी ऊर्जा प्रदान करता है लेखकों की कलम को सक्रिय बनाता है, बहुत पुनीत कार्य है ये एक ऐसा मंच जहाँ निस्वार्थ भाव से सभी को एक नजर से देखा जाता है और पूरी निष्पक्षता से कार्य किया जाता है
![]() |
आपका बहुत बहुत आभार, बधाई और शुभकामनायें 🙏🙏
उन्ही की कलम से पढ़िये कि आयोजन कैसा था
अनुज वैभव शर्मा जी की कलम से
हिन्दू नव वर्ष ( विक्रम संवत् 2083) के शुभारंभ पर राजनगर एक्सटेंशन गाजियाबाद में पूज्य Arvind Bhai Ojha जी महाराज ( सुविख्यात श्रीहनुमंत कथा वाचक) एवं पूज्य Swami Jivanrishi Ji Maharaj ( पीठाधीश्वर मनोकामना धाम, गाजियाबाद) के परम मंगलमय सान्निध्य एवं अंतर्राष्ट्रीय शायर एवं वरिष्ठ पत्रकार परम आदरणीय Raj Kaushik जी की अध्यक्षता में आयोजित संदेशपरक एवं उद्देश्यपूर्ण सांस्कृतिक, धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम!!
मुख्य विशेषताएं---:
🚩 हिन्दी साहित्य अकादमी भारत के संस्थापक/ राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं अंतर्राष्ट्रीय कवि परम आदरणीय Saurabh Jain " सुमन " जी की गौरवपूर्ण उपस्थिति एवं धुंआधार काव्य पाठ!!
इस अवसर पर श्री सौरभ जैन "सुमन " जी द्वारा हिन्दी साहित्य के उन्नयन एवं विकास में किए जा रहे असाधारण कार्यों को ध्यान में रखते हुए उन्हे "साहित्य-सनातन सम्मान " से सम्मानित किया गया!!
विदित् हो की क्रांति कवि श्री सौरभ जैन "सुमन" जी के नेतृत्व में वर्ष 2024 में लखनऊ में आयोजित कवि कुम्भ मे देश भर से 450 से अधिक साहित्यकारों की उपस्थिति रही थी, जो की अपने आप में एक बड़ा रिकार्ड है!!
🚩 कार्यक्रम के दूसरे सत्र में राष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त कवि एवं प्रत्युत्पन्न मति के मंच संचालक DrAnil Bajpai जी (हापुड़) की कविताओं ने खूब वाहवाही बटोरी जबकि दूसरे सत्र का संचालन युवा कवयित्री Prerna Singh जी ने किया।
🚩 स्वच्छता दीदियों ( महिला सफाई कर्मियों) का मंच पर विशेष सम्मान द्वारा सामाजिक समानता-समरसता के साथ ही महिला सशक्तिकरण का संदेश!!
🚩 श्री राघवेन्द्र सरकार को 21 किलोग्राम लड्डू का भोग एवं कन्या पूजन !!
🚩 फूलों की वर्षा के साथ श्रीराम जन्मोत्सव!!
🚩 साहित्य-सनातन सम्मान समारोह जिसके अंतर्गत साहित्यिक एवं गैर साहित्यिक विशिष्ट महानुभावों को किया गया विशेष रुप से सम्मानित!!
कुछ अविस्मरणीय छायाचित्र आप सभी के अवलोकनार्थ!!
🚩 मुख्य संयोजक एवं मंच संचालक 🚩
कवि वैभव शर्मा ( गाजियाबाद) मो• 9675747736

























































Comments